उमाकांत त्रिपाठी। वाराणसी में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर तीसरी बार भाजपा की जीत का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी की हैट्रिक के लिए विशेष पूजा अर्चना की। परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर विधि- विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लेने के बाद परिसर का भ्रमण किया। गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद परिसर में परिजनों संग फोटो भी खिंचवाई।

गुरुवार दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोचार कर बाबा का विधि विधान से पूजन किया गया। पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान कराकर विशेष श्रृंगार किया। भोग लगाकर बाबा की आरती उतारी। 2024 लोकसभा जीत का आशीर्वाद की कामना करते हुए विशेष पूजा की।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह मोदी के समर्थन में वोट मांगने के लिए वाराणसी पहुंचे है। वाराणसी में सातवें चरण 1 जून को मतदान होना है। 4 जून को रिजल्ट आना है। कई केंद्रीय मंत्री वाराणसी पहुंचे हैं। बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि प्रधान मंत्री मोदी इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतेंग। इसके लिए बीजेपी के कई दिग्गज नेता जन संपर्क भी कर रहे हैं। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी में जनसभा की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशी वासियों से अपील की है की ज्यादा से वोट से मोदी को जिताना है। ताकि इस बार इतिहास बन जाए। केशव ने कहा कि आप का एक एक वोट मोदी को फिर से लगातार तीसरी बार पीएम बनाएगा।















