न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारतीय होने पर अब लोगों को गर्व… गृहमंत्री का बड़ा बयान, अमित शाह ने की पीएम मोदी के विजन की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का शासनकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। गुजरात का बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया गया है।

भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है
गृह मंत्री शाह ने यहां माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजराती में दिए गए संबोधन में कहा कि-  जो लोग एक चुटकी सिंदूर की कीमत नहीं जानते थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के जरिये यह अच्छी तरह समझा दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया है और विदेशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ाया है।

मोदी के कार्यकाल में है इच्छाशक्ति
शाह ने कहा कि- यह दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण हुआ। उन्होंने मुंबई के मध्य स्थित माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर के संचालन में न्यासियों के प्रयासों की सराहना की। शाह ने कहा कि संस्था में समाज सेवा की भावना है, जिसने इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है।

सावरकर के लिखे गीत को पुरस्कार
शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के लिखे देशभक्ति गीत अनादि मी, अनंत मी को मंगलवार को पहला छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार प्रदान किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया यह पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से दिवंगत हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने ग्रहण किया। पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिह्न शामिल है। समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *