महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 288 में से 120 सीटों पर लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, मुंबई में बुलाई बड़ी बैठक

उमाकात त्रिपाठी। महाविकास अघाड़ी की बैठक से तीन दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने रविवार को दो बड़ी बैठक बुलाई, ये मीटिंग मुंबई के एक होटल में हुई। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस ने दो अलग-अलग मीटिंग के जरिए मंथन किया। आपको बता दें कि 7 अगस्त को विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग भी है। दरअसल महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।

इतनी सीटों की मांग कर रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस कारण कांग्रेस लगातार ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 110- 120 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। 7 अगस्त को विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला और अन्य पहलुओं पर महाविकास अघाड़ी की बैठक होनी है। इसमें शिवसेना (UBT), कांग्रेस, NCP शरदचंद्र पवार तीनों प्रमुख पार्टी के वरिष्ट नेता शामिल होंगे।

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा- महाविकास आघाड़ी की बैठक से पहले मुंबई में मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला के सामने विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति, मुद्दों पर चर्चा हुई। आगे उन्होंने कहा कि मुंबई को लेकर मेरी बात उद्धव ठाकरे से हुई है। बातचीत का दौर अभी शुरू है। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोरात, वर्षा गायकवाड़ समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में ये रहा प्रर्दशन
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में बीजेपी 9 सीटों पर जीती। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिव सेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। INDIA ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं। शिव सेना (UBT) 9 सीटों पर जीत चुकी है। NCP शरद चंद्र पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। सांगली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।

 

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को दिया समर्थन

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

आज तय होगा महाराष्ट्र का सीएम, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नाम का ऐलान, ड्राइविंग सीट पर फडणवीस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए करीब एक सप्ताह…

पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ, मुंबई की रैली में जमकर गरजे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में गुरुवार को 3…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *