न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह का गुजरात दौरा: खादी माटीकला महोत्सव का किया उद्घाटन, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात के दिवंगत मंत्री दिव्यकांत नानावती की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं, इसके बाद वे ‘माटी कला महोत्सव’ में भी पहुंचे। इस दौरान, शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। यह बात सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आंकड़ों से साफ है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि- उन्होंने कहा कि खादी का जर्जरित आंदोलन नए आयाम छू रहा है। भारत की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही है।

माटीकला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद के सायंस सिटी में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा कराया गया था। ‘खादी माटी कला महोत्सव-2023’ का उद्धाटन भी गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर 300 कुम्हारों को विद्युत चालित चाक, 200 खादी कारीगरों को देशी चरखा, 100 लाभार्थियों को टूलकिट्स एवं मशीनरी, पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 4458 लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी, केरल के कुट्टूर में नवीनीकृत केंद्रीय पूनी संयंत्र (सीएसपी)और अहमदाबाद में नवनिर्मित 8 डाकघरों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि गुजरात आता हूं अच्छी खबर सुनने को मिलती है। भारत की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही है. करोड़ों को आत्मनिर्भर बनाया गया है, जीडीपी इससे भी बढ़ता है।

माटी कला महोत्सव 2023 के संबोधन में अमित शाह ने अलग अलग योजनाओं से फायदा पाए लोगों का अभिनंदन किया। अमित शाह ने कहा कि खादी माटी कला महोत्सव बहुआयामी विचार है। खादी का विचार आज़ादी के आंदोलन के साथ जोड़कर महात्मा गांधी ने रखा था। गरीबी में जीने वालों को रोजगार से जोड़ा। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाकर आज़ादी के आंदोलन से भी ज़्यादा लोकप्रिय बनाया।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *