न्यूज़भारतमनोरंजन

एनिमल फिल्म ने पहले ही दिन ली बंपर ओपनिंग, शाहरुख की पठान का तोड़ा रिकॉर्ड

 

खबर टीम इंडिया की। रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का अब टारगेट शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान और जवान है। ऐसे में एनिमल के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से 63.80 करोड़ रुपए इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं। रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ऑडियंस से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला।

एनिमल फिल्म ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में एनिमल ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने ओपनिंग डे पर 106 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर पठान ग्लोबली 100 करोड़ पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकती है। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में गदर 2, टाइगर 3 और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रणबीर ने अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में तोड़ दिया है। रणबीर के करियर की बेस्ट फिल्में संजू और ब्रह्मास्त्र की कमाई को भी एनिमल ने पीछे छोड़ दिया है।

‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने किया है निर्देशित

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है। इस मूवी में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है, फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक बाप-बेटे के बीच के टॉक्सिक रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है। रणबीर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सराही गई, संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को खूब सराहना मिली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ इकट्ठा करने में कामयाब रही है। अब खबर आ रही है कि रणबीर की इस फिल्म को देर रात तक भी फैंस देख सकेंगे।

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *