न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना के करीमनगर में अमित शाह की जनसभा, जनता से बीजेपी को विजयी बनाने की अपील

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तेलंगाना के करीमनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और केसीआर पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस को अगर किसी ने वोट दिया तो उसका मतलब साफ है कि गांधी परिवार से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच एक गुप्त समझौता है। उन्होंने दावा किया कि डील के तहत चंद्रशेखर राव को कांग्रेस एक बार फिर तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने के लिए समर्थन दे रही है और बदले में बीआरएस राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने में मदद करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है। नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

नंबर-1 राज्य बनेगा तेलंगाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि आप तेलंगाना का विकास चाहते हैं और इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं, तो आपको हमारे उम्मीदवारों को हैदराबाद भेजना होगा। मोदी जी ने तेलंगाना के विकास के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने अकेले तेलंगाना के लिए 7 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। इसके विपरीत, दस वर्षों के दौरान जब कांग्रेस सत्ता में थी, उसने संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए केवल 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। मोदी जी ने भारत को सुरक्षित और समृद्ध बनाया है और मोदी जी के नेतृत्व में तेलंगाना भारत का नंबर एक राज्य बनेगा! पूरे राज्य में भाजपा के लिए उत्साह का माहौल है और मौजूदा केसीआर सरकार के खिलाफ गुस्सा है।

क्या किंगमेकर बनेगी बीजेपी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान मंगलवार शाम थम जाएगा और 30 नवंबर को 119 सीटों पर मतदान होगा। केसीआर सत्ता की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेस 15 साल बाद सरकार में आने के लिए मशक्कत रही है। कांग्रेस और बीआरएस के बीच होते मुकाबले को बीजेपी ने त्रिकोणीय बना दिया है। सीएम योगी से लेकर अमित शाह और पीएम मोदी तक ने तेलंगाना चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रखी है, जिसके चलते बीजेपी ने कई सीटों पर लड़ाई रोचक बना दी है। बीजेपी भले किंग न बन सके, लेकिन किंगमेकर वाली स्थिति में आ सकती है?

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *