न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल, बोले- रामायण के बारे में तक नहीं जानती एक्ट्रेस इसके जिम्मेदार है माता-पिता;

खबर इंडिया की।एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसा। उन्होंने सोनाक्षी को रामायण की जानकारी न होने के लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया।

आजकल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है बोले- मुकेश
मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा- मुझे लगता है कि आजकल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है। नई पीढ़ी के बच्चे भटक रहे हैं। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के साथ घूमते रहते हैं। आज के बच्चे इंटरनेट के कारण भटक रहे हैं। उन्हें अपने दादा-दादी के नाम भी याद नहीं रहते। एक लड़की को तो ये भी नहीं पता था कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। जबकि वो लड़की शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है।

शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के मुकेश खन्ना
इस बातचीत के बीच में उन्हें टोकते हुए पूछा कि क्या वह सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात कर रहे हैं। जिस पर मुकेश खन्ना ने कहा- कि- हां, मैं सोनाक्षी की ही बात कर रहा हूं और उसके इस अधूरे ज्ञान के लिए उसके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जिम्मेदार हैं। उसके भाइयों का नाम लव और कुश हैं, और घर का नाम रामायण है, फिर भी उसको रामायण का ज्ञान नहीं है।

भारतीय संस्कृति ओर सनातन धर्म का ज्ञान है  जरूरी
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि-उस समय लोग इस बात से काफी नाराज थे कि सोनाक्षी को इतना भी नहीं पता था, लेकिन मैं कहूंगा कि- यह उसकी गलती नहीं है, उसके पिता की गलती है। उन्होंने अपने बच्चों को यह क्यों नहीं सिखाया? वे इतने मॉडर्न क्यों हो गए? अगर मैं आज शक्तिमान होता, तो मैं बच्चों को बैठाकर उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में सिखाता।

साल 2019 में पूछा गया था एक्ट्रेस से सवाल
आपकों बता दें कि-यह पूरा मामला साल 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो का है। शो के दौरान सोनाक्षी से एक सवाल पूछा गया था कि- भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? जिसका जवाब सोनाक्षी नहीं दे पायी थीं। जवाब नहीं देने के कारण एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया था।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *