न्यूज़भारतहेडलाइंस

भरतपुर में पीएम मोदी ने दिलाया राजस्थान में जीत का विजय संकल्प, बोले- 3 दिसंबर को छूमंतर हो जाएगी कांग्रेस

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के भरतपुर पहुंचे। उन्होंने भरतपुर की एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने राजस्थान को अपराध और भ्रष्टाचार में अग्रणी बना दिया है। विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि- अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज हैं, जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर तंज कसा। कहा, ‘कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें, आज राजस्थान की जनता कह रही है। 3 दिसंबर कांग्रेस छूमंतर। आपको बता दें कि- अशोक गहलोत के पिता जादूगर थे और उन्होंने उनसे जादू सीखा था. कुछ वक्त तक उन्होंने इस पेशे को अपनाया भी था। साथ ही उन्होंने कहा कि- पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

जादूगर जी कोनी मिले वोट जी

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार और अशोक गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि- जादूगर के प्रिय मंत्री के पास कौनसी दूसरी लाल डायरी है, कांग्रेस आलाकमान को झुकना पड़ा। दिल्ली में बैठे लोगों की भी जानकारी है, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर हर राज खोलेंगे। राजस्थान को हमेशा के लिये राजस्थान से हटाने की जररूत है, कांग्रेस की दिवाली की तरह सफाई करनी है, कांग्रेस राज में दलित अत्याचार बढ़े। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 सालों में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी. पीएम मोदी ने कहा कि आपसे किए गए वादे जरूर पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है।

पीएम मोदी ने की बीजेपी के संकल्प पत्र की तारीफ

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है- जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है, यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजस्थान बीजेपी को बधाई देते हुए पार्टी के संकल्प पत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प में किए वादों को दोहराते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि ये वादे पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है। पीएम ने जयपुर के लॉकर्स से सोना निकलने, काली कमाई निकलने की बात भी कही। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब बस एक हफ्ते का समय बचा हुआ है। जनता 25 नवंबर को वोट डालने वाली है, जबकि 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *