न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

तहव्वुर राणा को वापस लाना मोदी सरकार की उपलब्धि, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि- मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है. तहव्वुर राणा को जल्द अमेरिका से भारत लाया जाएगा, क्योंकि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है. शाह ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा, कि- तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की बड़ी सफलता है.’ गृह मंत्री ने कहा कि- मोदी सरकार का प्रयास है कि जो भी भारत की अस्मिता, जमीन और जनता पर हमला करेगा, उसे सजा दिलाई जाए.

 

उसे भारत लाया जाएगा, मुकदमा चलेगा और सजा होगी-शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा,कि- तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा, उस पर मुकदमा चलेगा और सजा दी जाएगी. यह मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है.’ अमित शाह ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि – 2008 के मुंबई हमले के समय जो सत्ता में थे, वे राणा को भारत नहीं ला सके.

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. वह मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक है. 2008 में हुए उस हमले में 166 लोगों की जान गई थी. राणा अमेरिका में अपने सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग कर चुका है और अब उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा.

NIA की हिरासत में रहेगा राणा
सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जाएगा, जहां उसे सबसे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में रखा जाएगा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया था.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 996

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *