न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नक्सलियों के गढ़ में जाएंगे गृहमंत्री, अबूझमाड़ में जवानों से मुलाकात करेंगे अमित शाह, इस अहम बैठक में होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरे में अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन तय करने के बाद अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह अपने दौरे में पहली बार अबूझमाड़ जाएंगे। इस इलाके को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

23 जून को करेंगे दौरा
अमित शाह 23 जून को अबूझमाड़ के इरकभट्टी कैंप जाएंगे। यहां वह डीआरजी के जवानों से मुलाकात करेंगे और उसने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर चर्चा करेंगे। अमित शाह के दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय स्तर पर अमित शाह अबूझमाड़ जाने वाले पहले गृहमंत्री होंगे। अमित शाह उस जगह का दौरा करेंगे जहां नक्सलियों का टॉप कमांडर बसवराजू का एनकाउंटर हुआ था।

 

21 मई का हुआ था एनकाउंटर
21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में नक्सलियों का सुप्रीम लीडर और संगठन का महासचिव बसवराजू मारा गया था। उसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। यह नक्सल इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है।

जवानों से मिलने की जताई थी इच्छा
बसवराजू के एनकाउंटर के बाद अमित शाह ने उन जवानों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जो इस ऑपरेशन में शामिल थे। अमित शाह जवानों की पीठ थपथपाएंगे और आगे के ऑपरेशन के लिए जवानों का हौंसला बढ़ाएंगे। अमित शाह के जवानों के साथ लंच करने का भी प्रोग्राम है। छत्तीसगढ़ में जब से नक्सलवाद को खत्म करने का मिशन शुरू हुआ है। तब से अमित शाह लगातार नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। अब वह पहली बार अबूझमाड़ आ रहे हैं। अमित शाह के इस दौरे से नक्सलियों का मनोबल टूटेगा और जवानों का हौंसला बढ़ेगा।

शाह के दौरे से पहले कांकेर में एनकाउंटर
अमित शाह के दौरे से पहले कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम था। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कैडर शांति उर्फ देवे को मार गिराया। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम है।

एलेसेला ने बताया कि- कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया। अभियान के दौरान जंगल में संयुक्त पुलिस दल और माओवादी दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 640

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *