न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह समेत इन 4 राज्यों के सीएम होंगे शामिल, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।काशी में पहली बार 24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की रूपरेखा तय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जून को शाम साढ़े पांच बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। योगी आदित्यनाथ समेत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव व छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का स्वागत करेंगे।एयरपोर्ट से गृहमंत्री समेत सभी मुख्यमंत्री व विशिष्टजन सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद होटल ताज आएंगे। होटल ताज में मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित रात्रि भोज में सभी विशिष्टजन शामिल होंगे।

रात्रि विश्राम के अगले दिन सुबह 11 बजे से होटल ताज में ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। यह लगभग दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत करीब 100 विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इसमें कुछ के आगमन का सिलसिला 22 जून से ही शुरू हो जाएगा।

इस बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से लगायत होटल ताज तक के मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। साथ ही इस मार्ग पर बनारस की कला व संस्कृति दिखे, इसके लिए जगह जगह रंगाई-पोताई के साथ पेंटिंग हो रही है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे।

बताया जा रहा है कि- क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर राज्य के हितों के संदर्भ में विचार विमर्श करेगी। सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे, राज्य पुनर्गठन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, कानून व्यवस्था, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। बैठक के बाद दोपहर में ही गृहमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *