न्यूज़भारतहेडलाइंस

म.प्र में भाजपा का हुआ क्लीन स्वीप ,भाजपा ने बीजेपी की सभी 29 सींटों पर जीत हासिल की;वहीं सिंधिया- शिवराज की हुई जीत दिग्विजय सिंह हारे

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई है।
इंदौर में बीजेपी को सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीते हैं। वहीं विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीत हुई है। गुना सीट से सिंधिया की 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई है। वहीं भोपाल में भी बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं।राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 1 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ हार गए हैं। यहां बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत हासिल की। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं।

 

तीनों केंद्रीय मंत्री जीते
गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते हैं।
टीकमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है।
मंडला सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोटों से जीते हैं।

इंदौर से शंकर लालवानी की हुई सबसे बड़ी जीत
इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी की सबसे बड़ी जीत हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से हराया है। शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी को 51659 वोट मिले है। इंदौर सीट पर नोटा को 2 लाख 18 हजार 674 वोट मिले है।

सिंधिया ने जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
गुना-शिवपुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत का आभार जताया। उन्होंने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया।

खडवा से बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल जीते
खंडवा लोकसभा सीट पर ज्ञानेश्वर पाटिल 2 लाख 69 हजार 648 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। काउंटिंग में ज्ञानेश्वर पाटिल को 861188 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 591540 वोट मिले हैं।

ग्वालियर से बीजेपी के भरत सिंह कुशवाहा जीते
ग्वालियर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा ने 70 हजार 210 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट प्रवीण पाठक को हराया है।

सीधी से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा जीते
सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने 2 लाख 6 हजार 378 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को हराया है।

मुरैना से बीजेपी के शिवमंगल सिंह तोमर जीते
मुरैना में बीजेपी के शिव मंगल सिंह तोमर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के नीटू सत्येन्द्र सिंह सिकरवार को 52 हजार 530 वोटों से हराया।

मंदसौर में बीजेपी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीती
मंदसौर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई। वे 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जीत मिली है।

खरगोन में बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह जीते
खरगोन लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने 1 लाख 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। जीत के बाद उनकी जीत का जुलूस निकला।

टीकमगढ़ में बीजेपी की जीत का जश्न
टीकमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। खटीक ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया और धन्यवाद दिया।

शहडोल सीट से बीजेपी की हिमाद्री जीतीं
शहडोल सीट से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ट ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विदिशा में शिवराज की जीत का जश्न
विदिशा में बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा भी थिरते नजर आए।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी बीजेपी की जीत पर बधाई

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश में हमेशा से भाजपा 28 सीटें जीतती आई है, सिर्फ एक सीट बचती थी लेकिन इस बार वह भी हमने जीती है। मैं मध्य प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और केंद्रीय व राज्य के नेतृत्व को बधाई देता हूं।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *