न्यूज़भारतहेडलाइंस

मल्टी टैलेंटेड अरूषी निशंक को मिला ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए अरूषि ने कैसे जीता आसमान?

मुंबई. एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और सोशल वर्कर अरूषी निशंक के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अरूषी निशंक को प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। ये सम्मान अलग-अलग उद्योगों में बेहतरीन प्रतिभाओं को तलाशने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें उन सभी टैलेंटेड लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मशहूर सिंगर सोनू निगम, एक्टर रुबिना दिलाइक, एक्टर शेखर सुमन, और डॉ. निरंजन हिरानंदानी जैसी हस्तियां भी मौजूद रहीं। ये आयोजन एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ ने किया था।

अरूषी ने उठाया पर्यावरण को बचाने का जिम्मा
अरुषी निशंक अपने मल्टी टैलेंट और पर्यावरण के लिए काम करने के लिए जानी जानी जाती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सोशल वर्क से जुड़े कई ऐसे काम किए हैं, जिससे समाज में बदलाव आ सके।

सम्मान पाकर क्या बोलीं अरूषी
ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार मिलने पर अरूषि ने कहा कि- ये अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पुरस्कार ना केवल मेरी कोशिशों को ताकत देगा, बल्कि भविष्य के कामों के लिए भी मुझे प्रेरित करेगा। मैं आगे भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े काम जारी रखूंगी।

आगे क्या है अरूषि का प्लान
अपनी अगली फिल्म और प्लान के बारे में बात करते हुए अरूषी निशंक ने फिल्म “तारिणी” का जिक्र किया। ये फिल्म 2015 में एक छोटी, मेड-इन-इंडिया नाव में दुनिया का चक्कर लगाने वाली छह महिला नौसेना अधिकारियों के सफर पर बेस्ड है। उन्होंने बताया कि “तारिणी” महिलाओं के साहस और सशक्तीकरण के मुद्दे को उठाने वाली फिल्म है।

प्रोड्यूसर के तौर पर उनका अगला शो काफल हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन पर शूट हुई है। ये फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *