उमाकांत त्रिपाठी।फिल्म निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने अपने बेटे कोणार्क की शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता दिया। पीएम को शादी का इन्विटेशन देने के लिए डायरेक्टर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। कोणार्क गोवारिकर 2 मार्च को मुंबई में नियति कनकिया से शादी करने वाले हैं और इस मौके पर फिल्ममेकर चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आकर कपल को अपना आशीर्वाद दें।नियति कनाकिया बिजनेसमैन और रियल स्टेट डेवलपर राशेस बाबू भाई कनाकिया की बेटी हैं। कोणार्क सोशल मीडिया पर अक्सर नियति के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के एक करीबी सूत्र के अनुसार, शादी में फिल्म जगत के साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों से हस्तियां शामिल होंगी और जोड़े को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद देंगी।
जानें-आशुतोश गोवारिकर की होने वाली बहू कौन?
इस बीच, कोणार्क ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी। क्लिप में कोणार्क और उनकी मंगेतर नियति कनकिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। एक दूसरे पोस्ट में दोनों एक डांस की प्रैक्टिस करते देखा गया। कोणार्क ने हाल ही में एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शादी की तैयारियों में साथ देने के लिए दोस्तों का धन्यवाद देते नजर आए।
जानें-क्या करते हैं आशुतोश गोवारिकर के बेटे?
कोणार्क अमेरिका के बोस्टन स्थित एमर्सन कॉलेज (2012) से फिल्म डायरेक्शन और फिल्मिंग में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस में शामिल हुए। उन्होंने ‘एवरेस्ट’ और ‘मोहनजो दारो’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया। कोणार्क ‘तुलसीदास जूनियर’ का को-प्रोड्यूस भी कर चुके हैं, जिसने 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म (हिंदी) का पुरस्कार जीता था।














