न्यूज़भारतहेडलाइंस

अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम के अयोध्या में रहने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे की कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। इस संबंध में आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार को सिक्योरिटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या में बने नए हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

30 दिसंबर और 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ पीएससी और सीएपीएफ के जवान भी अयोध्या की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सीआईएसएफ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष सुरक्षा बल यानी यूपीएसएसएफ को भी अयोध्या में तैनात किया गया है और यूपीएसएसएफ को सीआईएसएफ की तर्ज पर लोगों की चेकिंग, जांच की ट्रेनिंग दी गई है। अपराधी और माफियाओं प्रवृति के लोगों पर नजर रखने के लिए यूपीएससी की टीमें पूरे इलाके में घूम रही है।

हर जगह लगाए गए सीसीटीवी

जिला प्रशासन, नगर निगम अयोध्या विकास प्राधिकरण की मदद से शहर के हर चौराहे, गली पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर यूपी एटीएस हर इनपुट पर नजर रखे हुए है। यूपी एटीएस की दो कमांडो टीम अयोध्या में कैंप कर रही हैं। सरयू नदी पर भी पुलिस की पेट्रोलिंग की जाएगी। पीएसी की फ्लड कंपनी सरयू में गश्त करेंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *