अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

नाजायज रिश्तों की वजह से गई 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला की जान, कैसे हुई यूपी की कनक की मौत

उमाकांत त्रि्पाठी।धनौरा टीकरी गांव में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

धनोरा टीकरी गांव में शनिवार रात 11 बजे आशीष की पत्नी कनक उर्फ कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी। जानकारी होने पर परासौली गांव से मायके वाले आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके पर छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कनक की मां रेखा, भाई रवि, भांजी तनु ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया गया कि- पति आशीष के अवैध संबंधों का कनक विरोध करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *