न्यूज़भारतहेडलाइंस

‘बजरंगी भाईजान’ और ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल पर जल्द शुरू होगा काम, प्रोड्यूसर केके राधामोहन ने कही बड़ी बात

खबर टीम इंडिया की।2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल पर अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर केके राधामोहन ने एक इवेंट में यह जानकारी दी है कि जल्द ही इन दोनों फिल्मों पर काम शुरू हो जाएगा। इनकी स्क्रिप्ट्स कम्पलीट हो चुकी हैं।हाल ही में हैदराबाद में हुए फिल्म ‘रुस्लान’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रोड्यूसर राधामोहन ने इस बारे में बात की। राधा मोहन ने बताया कि इन दाेनों ही फिल्मों की स्क्रिप्ट्स राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

राउडी राठौर 2 के प्रोड्यूसर बोले
प्रोड्यूसर ने कहा, ‘राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने मेरे लिए दो कहानियां लिख दी हैं। एक ‘विक्रमाकुडु-2’ है, जिसकी हिंदी सीक्वल ‘राउडी राठौर-2’ के नाम से बनाएंगे। इसकी कहानी तैयार है और हम जल्द ही इसकी कास्टिंग पर काम शुरू करेंगे।’ इस मौके पर राइटर विजयेंद्र प्रसाद भी उनके साथ मौजूद थे।

जल्द सलमान से मिलेंगे मेकर्स
वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर बात करते हुए राधामोहन ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के सेकेंड पार्ट की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और वो जल्द ही सलमान से मिलकर उन्हें इसकी कहानी नैरेट करेंगे।

पवनपुत्र भाईजान होगा फिल्म का टाइटल
इससे पहले 2021 में फिल्म ‘RRR’ के प्रमोशनल इवेंट पर सलमान ने कन्फर्म किया था कि ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल बनने जा रहा है। 2023 में बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट में दावा किया था इस फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म का टाइटल ‘पवन पुत्र भाईजान’ होगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 906

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *