न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में सीएम योगी का मेगा शो: कहा ये कांग्रेस वाले नक्सलियों के साथ समझौता करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ में 3 चुनावी सभाएं की। कोरबा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, नक्सलवाद के साथ कांग्रेस का आंतरिक समझौता था। कांग्रेस के राज में कमीशनखोरी जमकर होती थी। कांग्रेस की कमीशनखोरी को लगाम लगाने का काम बीजेपी ने किया है।
इससे पहले राजनांदगांव में उन्होंने कहा कि, भुनेश्वर साहू के पिता को विधायक बनाकर भुनेश्वर को जनता ने सच्ची श्रद्धांजलि दी। भुनेश्वर की एक ही गलती थी कि उसने लव जिहाद का विरोध किया था, कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीति का विरोध किया था।वहीं योगी की तीसरी सभा बिलासपुर में हुई। यहां भी उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस समस्या है, जिसका बीजेपी समाधान है। गलत वोट से घोटाले होते हैं। घोटालों की श्रृंखला कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।

सीएम योगी बोले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, गरीब के लिए आवास है, आपकी आस्था के लिए अयोध्या में राम मंदिर है। कांग्रेस का पेट इतना बड़ा है, जो कभी भरने वाला नहीं है। कांग्रेस समस्या है, जिसका बीजेपी समाधान है। सही वोट तो सही सरकार, सही सरकार तो सही निर्णय। गलत वोट से घोटाले होते हैं, कोयला, शराब और पीएससी घोटाला होता है। घोटालों की श्रृंखला कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।

पाकिस्तान के लोग भूखे मर रहे हैं योगी बोले-
बीजेपी ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी है। अब आतंकवाद पनप नहीं पाएगा। पाकिस्तान की आबादी यूपी से भी कम है, लेकिन वहां के लोग भूखों मर रहे हैं। यहां मोदी जी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त चावल दे रहे हैं।

कश्मीर हमारा है बोले योगी
कांग्रेस ने कई संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया। उसी के खिलाफ भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का हिस्सा बनने के लिए कई आंदोलन किए। इसीलिए भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नारा लगाता था जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है।

कांग्रेस ने नकारा राम को बोले योगी
कांग्रेस ने राम के नाम को नकार दिया। 1947 में देश की सत्ता कांग्रेस के हाथ में आई। कांग्रेस ने देश को समृद्धि की ओर ले जाने की बजाय अव्यवस्था, अराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद की ओर धकेल दिया।

सीएम योगी बोले
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जब रायपुर में राम मंदिर बन रहा था तब भी मैं यहां आया था। सबसे पहले बच्चा ननिहाल आता है। भगवान राम का मंदिर भी छत्तीसगढ़ में पहले बना था। मैंने रमन सिंह से रायपुर में कहा था, आपने यहां भव्य राम मंदिर बनाया है अब जल्द ही अयोध्या में भी बन जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *