क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

15 फरवरी को होगा भारत-पाक का मैच.? ICC के एक एक्शन से भागे-भागे पहुंचे BCB अध्यक्ष, अब खत्म होगी ड्रामेबाजी

खबर इंडिया की।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की ड्रामेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मुकाबले को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गए हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच के संभावित बहिष्कार को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है.

नकवी से करेंगे मुलाकात सूत्रों के अनुसार, अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नक़वी से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि- इस बैठक में भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के रुख और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड क्षेत्रीय क्रिकेट में संतुलन और संवाद की भूमिका निभा सकता है.

इसी बीच, आईसीसी ने इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए आज रात एक आपात बैठक बुलाई है. यह बैठक ज़ूम के जरिए आयोजित होने की संभावना है. इसमें आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के शामिल होने की उम्मीद है.

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के संभावित फैसले पर चर्चा करना और किसी समाधान पर पहुंचना है. भारत–पाकिस्तान मुकाबला किसी भी बड़े टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है और इसके रद्द या बहिष्कार का असर न सिर्फ टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर, बल्कि प्रसारण और व्यावसायिक समझौतों पर भी पड़ सकता है.

आईसीसी इस पूरे मामले को लेकर सतर्क नजर आ रही है और उसकी कोशिश है कि सभी संबंधित बोर्डों से बातचीत कर स्थिति को संभाला जाए. अब सबकी निगाहें रात होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं, जहां से भारत–पाकिस्तान मैच के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

1 of 710

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *