खबर इंडिया की।इंडियन विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं करेगा, क्योंकि BCCI ने ICC का वह ऑफर ठुकरा दिया है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते भारत में टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव दिया था।
BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने गुरुवार को मुंबई स्थित ऑफिस में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि-अगले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की हम मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में हम यह संकेत नहीं देना चाहते हैं कि हम लगातार अपने ही घर में वर्ल्ड कप कराना चाहते हैं।यहां शाह ने बताया कि बेंगलुरु में नया NCA नई सुविधाओं के साथ अब तैयार है। इसकी सुविधाओं का इस्तेमाल अन्य खेलों के ओलिंपियन भी कर सकेंगे।
शाह ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप भारत के प्रस्ताव को किया खारिज
जय शाह ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर में होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को भारत में कराने के प्रस्ताव को हमने मना कर दिया है। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच खेला जाना है।
बांग्लादेश में अभी राजनीतिक अस्थिरता है। ऐसे में बांग्लादेश में होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विकल्प तलाशने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भारत में कराने का अनुरोध किया था।
भारत ने अब तक चार डे नाइट टेस्ट खेले
शाह ने कहा- ‘आगामी सीजन में पिंक बॉल टेस्ट को जगह नहीं मिली है। पिंक बॉल टेस्ट भारत में 2 दिन में खत्म हो जाते हैं। ऐसे में दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स को आर्थिक नुकसान होता है। बतौर फैन आप 5 दिन के मैच की टिकट खरीदते हैं और यदि मैच 2-3 दिन में खत्म हो जाएगा तो बाकी दिन की टिकटों का आप क्या करेंगे? रिफंड तो नहीं मिलेगा इसलिए मैं इसे थोड़ा भावनात्मक नजरिये से देखता हूं।भारत ने अब तक चार डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें तीन मैच होम ग्राउंड पर और एक मैच विदेश में खेले हैं। सभी मैच तीन दिनों से कम समय में समाप्त हो गया।
टीम इंडिया में वापसी के लिए खेलना होगा घरेलू क्रिकेट
शाह ने कहा,’चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर होने वाले क्रिकेटर को वापसी करने के लिए घरेलू टूर्नामेंटों में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। रोहित और विराट से यह कहने का कोई मतलब नहीं बनता कि जाकर घरेलू टूर्नामेंट में खेलो।














