हेडलाइंस

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, एक हफ्ते तक होगा कार्यक्रम

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर देशभर में बीजेपी कार्यक्रम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी ने इस मौके पर हफ्तेभर तक अलग-अलग कार्यक्रम करने का प्लान बनाया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है।

Related Posts

1 of 520

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *