दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

बिहार चुनाव का शंखनाद: गोपालगंज में सभा संबोधित करेंगे अमित शाह, NDA नेताओं संग करेंगे अहम बैठक

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा भी एक अहम राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। शाह आज रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे सहकारिता विभाग की 823 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण भी करेंगे.

गोपालगंज में शाह की बड़ी सभा
राज्य सहकारिता सम्मेलन के बाद अमित शाह आज रविवार को गोपालगंज जिले में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे. इस रैली की सफलता के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी थी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, हरि साहनी, जनक राम, नीरज सिंह बबलू और कई नेता पिछले दो दिन से विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठकें कर लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे थे. इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी इसी रैली से होने जा रहा है.

एनडीए नेताओं संग होगी बैठक
रैली के माध्यम से शाह केंद्र सरकार और बिहार की सरकार ने जो जनता के लिए कार्य किए हैं, उन सारे विषयों की चर्चा करेंगे. फिर से जनता का आशीर्वाद मिलने पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर जो कार्य किए जाएंगे, उसकी भी चर्चा करेंगे. बिहार की राजनीति के लिए भी एक नया संदेश गोपालगंज की धरती से जाने वाला है. गोपालगंज की रैली को संबोधित करने के बाद शाह पटना लौटेंगे जहां वे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. एनडीए की बैठक में जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *