न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

खत्म होगा किसानों का इंतजार, पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की किस्त

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आने की तारीख की घोषणा हो गई है। यानी किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। जागरण बिजनेस ने 3 मार्च को इसकी जानकारी दी थी कि 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हमारे इस खबर पर अब सरकारी मुहर भी लग गई है।

अगर आप भी एक किसान हैं तो आपके खाते में 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) के 2-2 हजार रुपये आने वाले हैं।
कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान योजना के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। इस किस्त में भी लाखों किसानों का पैसा रुकेगा। लेकिन किन किसानों का पैसा रुकेगा? आइए जानते हैं।

13 मार्च को पीएम जारी करेंगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, “हमारे अन्नदाता का सम्मान करते हुए, PM KISAN की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।”

दरअसल, 13 मार्च को पीएम मोदी असम के दौरे पर रहेंगे। वहीं, से पीएम मोदी किसानों के खाते में 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा थी। जागरण बिजनेस ने सबसे पहले बताया कि था 13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *