अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

प्रेग्नेंट बीवी की मदद करने ससुराल आई बहन से बने जीजा के संबंध, साली को लेकर हुआ फरार, फिर…!

खबर इंडिया की। इटावा का रहने वाला विजय कुशवाहा दिल्ली में नौकरी करता था. वह शादीशुदा भी था. मगर उसका अफेयर अपनी साली से था. पत्नी की मौसेरी बहन के साथ उसका संबंध था. पिछले दिनों ही विजय अपनी साली को भगा ले गया था. बताया जा रहा है कि- उसने उसके साथ दिल्ली में शादी भी कर ली थी. मगर अब विजय ने अपनी प्रेमिका के साथ ही ऐसा कांड कर डाला, जिसने सभी को हिला कर रख दिया.

आपको बता दें कि- विजय ने साली से शादी की. फिर उसे इटावा लेकर आया और यहां लाते ही उसकी निर्मम हत्या कर डाली. विजय ने ईंट से कुचलकर प्रेमिका की हत्या कर डाली. इसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और सरेंडर भी कर दिया. बता दें कि मृतका का नाम सुनैना है.

कहां शुरू हुआ विजय और सुनैना का अफेयर और क्यों की हत्या?
मृतक सुनैना के पिता का कहना है कि- आरोपी उनके साडू का दामाद है. वह घर आता जाता था. इसी दौरान उसने बेटी को बहका दिया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि- उन्होंने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी. मगर अब बेटी को मार डाला गया.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *