न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज होगी बीजेपी सीईसी की बैठक, आ सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट; टीएमसी ने जारी किए 42 उम्मीदवारों के नाम

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक हो सकती है। इसमें लोकसभा कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट आ सकती है। इससे पहले भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एमपी के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के नाम हैं।वहीं, 8 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। रविवार 10 मार्च को ममता बनर्जी ने एक रैली में बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया।

 

राजस्थान में कटे 5 सांसदों के टिकट
राज्य में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेता नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

मध्यप्रदेश में कटे 6 सांसदों के टिकट
राज्य में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। मंडला सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर टिकट मिला है। वे मंडला की निवास सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। सतना सांसद गणेश सिंह को फिर से मौका दिया गया है। वे सतना से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

छत्तीसगढ़ से 3 महिलाओं के नाम हुए शामिल
राज्य की सभी 11 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ। 2 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। 11 सीटों में 3 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए चिंतामणि महाराज को सरगुजा से टिकट मिला है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *