न्यूज़भारतहेडलाइंस

इंग्लैंड के कोच मैक्कुलम ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस सीरीज ने तोड़ा बैजबॉल का तिलिस्म, हम डरपोक थे

खबर टीम इंडिया की।इंग्लिश कोच ने सीरीज के बाद द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा कि भारत ने इंग्लैंड में खामियां उजागर कीं, जिससे उन्हें डरपोक क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे कहते हैं कि 4-1 से हार के बाद सुधार और कुछ कठिन बातचीत एजेंडे में होंगी।भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट पारी और 64 रन से जीता। टीम इंडिया ने 5 मैच की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

इंग्लिश कोच बोले
42 साल के इस पूर्व कीवी क्रिकेटर ने कहा- जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, मेहमान अधिक डरपोक हो गए। जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो एहसास होता है कि हमें सुधार की जरूरत है। आने वाले कुछ महीनों में हम इस पर काम करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि जब अगली बार भारत जाएं तो बिल्कुल अलग हों।सीरीज जीतकर भारतीय टीम WTC-2023-25 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।

टीम इंडिया ने बनाया दबाव- मैक्कुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ने मैच के बाद मीडिया से कहा था- ‘सीरीज के अंत में हममें कॉन्फीडेंस की कमी थी, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने मेहमानों पर काफी दबाव बना दिया था। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, हम और अधिक डरपोक हो गए और यह उस दबाव के कारण था, जो भारतीय लाइन-अप द्वारा हम पर डाला गया था, न कि केवल गेंद से। बल्ले से, उन्होंने हमें जबरदस्त दबाव में रखा।

गंवाए सीरीज के आखिरी चार मुकाबले
इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन इंग्लिश टीम बढ़त का फायदा उठाने में असमर्थ रही। टीम आखिरी के चारों मुकाबले गंवा बैठी। सीरीज में मेहमानों के पास मौके थे, खासकर राजकोट और रांची में, लेकिन भारत ने दोनों मौकों पर जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हरा दिया। पांचवें और अंतिम मैच में मेजबान टीम ने इंग्लिश टीम पर पारी और 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *