खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने कथित बॉयफ्रेंड की कॉलोनी में खड़ी होकर उसे फोन लगाती है और जमकर गालियां देती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ऊंची आवाज में चिल्ला रही है, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला मौके पर जमा हो जाता है।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ब्रेकअप से जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि युवती अपने रिश्ते के खत्म होने से नाराज थी और इसी गुस्से में वह बॉयफ्रेंड के घर के बाहर पहुंच गई। वीडियो में लड़की को नशे की हालत में भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन वह लगातार फोन पर अपशब्द बोलती रहती है। वीडियो किस शहर का है और कब का है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Disclaimer: खबर इंडिया इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।














