न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

Modi-Jinping Meeting: 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग के बीच शुरू हुई बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हुई मुलाकात?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हैं. बुधवार को पीएम ने कजान में ब्रिक्स समिट को संबोधित किया. ब्रिक्स की बैठक के बाद पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है. पांच साल बाद मोदी-जिनपिंग के बीच वार्ता हो रही है. दोनों के बीच सीमा विवाद पर भी बात हो सकती है. इससे पहले 11 अक्टूबर 2019 को पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुई थी.

पीएम मोदी और जिनपिंग एक-दूसरे से मिल चुके है 18 बार
2014 से 2019 के बीच पीएम मोदी और जिनपिंग की 18 बार मुलाकात हुई है. ये वो मौके थे जब मोदी-जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. 18 सितंबर 2014 को जिनपिंग भारत आए थे. इसके बाद 14 मई 2015 को पीएम मोदी चीन गए थे. 4-5 सितंबर 2016 को चीन में G20 समिट हुई थी. इसमें दोनों की मुलाकात हुई थी.
इसके बाद 8-9 जून 2017 को SCO की बैठक में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी. फिर 26 अप्रैल 2018 में चीन के वुहान में और 11 अक्टूबर 2019 में महाबलीपुरम में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

जानिए कजान में मुलाकात से पहले कैसे बना सकारात्मक माहौल?
.एलएसी पर दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ.
.भारत-चीन पहले की स्थिति बहाल करने पर राजी.
.तनाव के बावजूद बातचीत का सिलसिला जारी रहा.
.बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाया गया.
.चीन ने अपना नया राजदूत भारत भेजा.
.चीन के नए राजदूत ने भारत की तारीफ की.
.चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत की प्रशंसा की.
.वीजा और व्यापार से जुड़े मामले में राहत दी गई.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *