न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

डंके की चोट पर कह रहा हूं, वफ्फ बिल पास होकर रहेगा.. गांधीनगर में अमित शाह के बयान के है क्या मायने?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना 60वां जन्मदिन गुजरात में मनाया। गांधीनगर महानगर बीजेपी को कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद शाह ने विपक्ष पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि वक्फ बिल पीएम मोदी लेकर आएं हैं। शाह ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि यह तीसरे टर्म में पास होकर रहेगा। वक्फ बिल अभी जेपीसी में हैं। शाह का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब दिल्ली में वक्फ बिल की मीटिंग में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने गुस्से में बोतल फोड़ दी। यह बोलत उन्हेंने चेयरमैन की तरफ फेंकी। उन्हें एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। गुजरात के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर और आणंद में कई कार्यक्रम में शिरकत की।

आणंद में पहुंचे अमित शाह
गृह मंत्री ने NDDB के हीरक जयंती समारोह एवं त्रिभुवनदास पटेल जी की जयंती के कार्यक्रम भाग लिया। इसके बाद उन्होंने 14वें अखिल भारतीय होम गार्ड और सिविल डिफेन्स सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने आणंद में त्रिभुवनदास पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की हीरक जयंती के अवसर पर किसान कल्याणकारी कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने NDDB मुख्यालय (आणंद) के प्रांगण में नए कार्यालय भवन का शिलान्यास किया।

शाह ने विधायकों-अफसरों को किया संबोधित
गृह मंत्री अमित शाह ने शाम दोपहर बाद गुजरात विधानसभा में ‘विधान प्रारूपण प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के माध्यम से गुजरात के सांसदों, विधायकों, गुजरात सरकार के मंत्रियों और क्लास-1 अधिकारियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी नए कानून या बिल को लोकोपयोगी बनाने में लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुझे विश्वास है कि ये अधिकारी लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग को सरल, सहज और जनभाषा के अनुकूल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे। शाह ने अपने दौरे में गांधीनगर महानगर बीजेपी के कार्यालयअ श्री कमलम का शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने कहा कि- बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा का केंद्र होता है।

 

शाह ने होमगार्ड्स की तारीफ की
शाह ने गांधीनगर में 14वें अखिल भारतीय होम गार्ड व सिविल डिफेंस सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होम गार्ड और सिविल डिफेंस के वीर सामुदायिक सुरक्षा के साथ-साथ आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह सम्मेलन राज्यों के होम गार्ड व सिविल डिफेंस संगठनों के बीच संवाद का एक माध्यम बनेगा। इससे आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और इन संगठनों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। गृह मंत्री ने इटोला वडोदरा में मदर डेयरी की नई फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई का शिलान्यास एवं मदर डेयरी का गिर घी व उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के बद्री घी का लोकार्पण किया। लद्दाख से एप्रीकॉट, हिमाचल प्रदेश से सेब और मेघालय से अनानास की खरीद के लिए किसानों को मूल्य अंतर का भुगतान किया एवं अनेक समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये गए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *