न्यूज़भारतहेडलाइंस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया सरकार का अंतरिम बजट,पीएम मोदी बोले-यह बजट 2047 के भारत की नींव मजबूत करेगा

उमाकांत त्रिपाठी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि, ‘हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है।PM मोदी ने बजट को देश के निर्माण का बजट बताया। विपक्ष ने बजट को आंडबर बताया और कहा कि सरकार ने 10 साल में किए वादे पूरे नहीं किए।

पेश हुआ 2024 का अंतरिम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि, ‘हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं। इसलिए सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है।

पीएम मोदी बोले-
इस बजट पर पीएम मोदी  बोले- बजट विकसित भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान पर आधारित है। ये देश के निर्माण का बजट है। इसमें 2047 के भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बहुत बधाई देता हूं। इसमें भारत की यंग एस्पिरेशन का प्रतिबिंब है।’

भाजपा नेताओं ने बजट को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट से जो भी इंडिकेशन मिले हैं, उसके कारण हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। वहीं, विपक्ष बजट से नाखुश नजर आया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि बजट में सिर्फ बड़े-बड़े शब्द बोलकर आडंबर किया गया, इसमें से कुछ ठोस निकलकर नहीं आया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *