अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

दोस्तों संग पार्टी कर लौट रही थी बाला बच्चन की बेटी, तेज की वजह से हुई मौत, पूर्व मंत्री की बेटी का कौन सा सपना रह गया अधूरा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया, ग्रे कलर की नेक्सन कार (MP13 ZS8994) में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कासलीवाल (25), मानसंधु (26) और अनुष्का राठी सवार थे।

प्रखर का जन्मदिन था और कोको फार्म में बर्थडे पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। कार अनकंट्रोल होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में प्रेरणा, प्रखर, मानसंधु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का घायल है। कार में शराब की बोतल मिली है।

कार सवार दोस्त इंदौर के है रहने वाले
चारों कार सवार इंदौर के रहने वाले हैं। प्रेरणा नर्मदा भवन के पास स्कीम नं 74, प्रखर कासलीवाल तिलक नगर, मानसंधु भंवरकुआं और अनुष्का रॉयल अमर ग्रीन की रहने वाली है। प्रेरणा ने मुंबई से एमबीए किया है और इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी कर रही थी। मानसंधु के परिवार का ट्रांसपोर्ट का काम है।

घर से निकली अंतिम यात्रा
पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी की शव यात्रा घर से निकली। इसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में विधायक राजन मंडलोई, मोंटू सोलंकी, झूमा सोलंकी पूर्व विधायक रवि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *