अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति को छोड़कर महिला ने भाई से रचाई शादी, पहला पति बना गवाह, बोला- मुझसे भी लव मैरिज की थी, क्या बोली महिला

उमाकांत त्रिपाठी।वैशाली में एक महिला ने पति को छोड़कर अपने रिश्ते में लगने वाले भाई से शादी कर ली है। महिला का नाम रानी कुमारी है। उसके पति का नाम कुंदन कुमार है। महिला के नए पति का नाम गोविंद कुमार है। कुंदन खुद कोर्ट में गवाह बना और रानी की शादी गोविंद से करवा दी।

शादी के बाद महिला का कहना है कि- 2011 में उसने कुंदन से कोर्ट में लव मैरिज की थी। हमारे 3 बच्चे हैं। लेकिन मैं अब गोविंद के साथ रहना चाहती हूं। हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।
महिला का कहना है कि- बच्चे मेरे पुराने पति के पास ही रहेंगे। मैं और गोविंद फिर से नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

कुंदन जंदाहा के अहिरपुर के रहने वाले हैं और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाते हैं। कुंदन ने बताया कि- रानी को अपने भाई से ही प्यार हो गया था। वो मेरे सामने भी गोबिंद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बात करती थी। पिछले 5 साल में उनकी बीच बातचीत बढ़ गई और वो एक दूसरे के करीब आ गए।

कुंदन का कहना है कि- रानी के इस रवैये से वो तंग आ चुका था। इसलिए उसने सोचा कि दोनों की शादी करा दी जाए। रानी ने भी मुझे और बच्चों को छोड़कर गोविंद के साथ रहने की बात कही। कुंदन ने रानी की खुशी को देखते हुए गोबिंद से उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद रानी के नए पति गोबिंद कुमार ने कहा कि- वो अब हमेशा उसके साथ रहेगी।उसके बाद से रानी मेरे साथ रहना नहीं चाह रही थी।

 

मैं रानी को रखूंगा उसके बच्चों को नहीं
रानी के नए पति गोविंद ने बताया कि- फोन पर बातचीत के दौरान हमलोग करीब आ गए। फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो प्यार हो गया। उसके बाद हमलोगों ने साथ रहने की प्लानिंग कर ली। मैंने और रानी ने कोर्ट में शादी कर ली है। मैंने सिर्फ रानी को अपनाया है उसके बच्चों को नहीं। अब रानी मुझे छोड़कर पहले पति और बच्चों के पास कभी नहीं जाएगी।

शादी के बाद अब रानी गोविंद के साथ जम्मू में रहेगी
इस संबंध में स्थानीय रवि कुमार ने बताया कि- रानी हमेशा गोविंद के साथ रहने की जिद करती थी। अपने पति और घर वालों से भी इसको लेकर अक्सर विवाद करती थी। कई बार पंचायत भी हुई ,लेकिन वो हर हाल में गोविंद के साथ ही रहना चाहती थी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *