न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

नाबालिग लड़कियों के साथ फिल्माए अश्लील सीन, एकता कपूर और उनकी मां पर केस दर्ज, वेब सीरीज ‘गंदी बात’ पर मचा बवाल

खबर इंडिया की।बॉलीवुड और टीवी सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। यह केस ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 से जुड़ा है।
एकता और उनकी मां पर आरोप है कि- उन्होंने इस वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। हालांकि, ये विवादित एपिसोड इस एप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

एकता ने साल 2017 में ओटीटी एप ऑल्ट बालाजी की शुरुआत की थी
मुंबई के एक शख्स ने FIR कराई, महापुरुषों और संतों के अपमान का भी आरोप मुंबई के बोरिवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में एक स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता और उनकी मां शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि सीरीज के एक एपिसोड में POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन दिखाए गए थे।इसके साथ ही वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस भी पहुंची।

 

एकता के  इस वेब सीरीज के पिछले सीजन भी विवादों में रहे 
एकता और शोभा ने नहीं दिया रिएक्शन हालांकि अभी तक इस मामले में एकता कपूर या शोभा कपूर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में बच्चों पर बनने वाली अश्लील फिल्मों पर अदालत की हुई टिप्पणी के बाद इन दोनों के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है।27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि बच्चों को लेकर इस तरह का अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह है।2020 में भी इसी सीरीज को लेकर केस दर्ज हुआ था एकता और उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ इससे पहले भी विवादों में रही है। 2020 में इसी सीरीज के एक सीजन में सेना के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के मामले में एकता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने तो एकता और शोभा की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। केस को एकता ने हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी।

एकता की मां शोभा कपूर इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
टीवी क्वीन के नाम से मशहूर हैं एकता कपूर एकता को टीवी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टीवी पर ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘हम पांच’, ‘जोधा अकबर’ और ‘नागिन’ जैसे कई हिट शोज दिए हैं।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *