न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

अब संसद में दिखेगा ‘छावा’ का जलवा: PM नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री देखेंगे ऐतिहासिक फिल्म, होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

उमाकांत त्रिपाठी।Chhaava Screening In Parliament: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. साल 2025 की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले फिल्म ‘छावा’ की तारीफ की थी और अब वे इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी शामिल होंगे.

संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
फिल्म ‘छावा’ की संसद में स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है. पीएम मोदी इस गुरुवार को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऑडिटोरियम में विक्की कौशल की फिल्म देखेंगे. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के कई मंत्री और सांसद भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनेंगे. इस स्क्रीनिंग में विक्की कौशल, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी शामिल होंगे.

पीएम मोदी ने की फिल्म की तारीफ
आपकों बता दें कि- पीएम मोदी ने 21 फरवरी को दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए फिल्म ‘छावा’ की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि ‘ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है, जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को भी ऊंचाई दी है. इन दिनों तो छावा फिल्म धूम मचा रही है.

600 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल
आपकों बता दें कि- फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने 39वें दिन 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बस थोड़ा सा दूर रह गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में 597.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. उम्मीद है कि फिल्म अपने 40वें दिन ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी. ‘स्त्री 2’ ने भारत में 597.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *