न्यूज़भारतहेडलाइंस

फादर्स डे पर पिता-बेटे की मुलाकात: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, पिता ने थमाया ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल

उमाकांत त्रिपाठी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया।
सीएम ने उनसे पूछा- बैंक में कितने पैसे हैं? इस बात पर दोनों हंस दिए। मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनसे कहा कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्च हुआ है, वे दे देंगे। उन्हें पिता ने बताया कि 4 लाख 86 हजार रुपए गिर गए थे, वापस भी मिल गए।

सीएम बोले
मीडिया से चर्चा में सीएम ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा, ‘कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। भारत की देन है। हमारे ऋषि-मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबुते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है।’ सीएम शनिवार से उज्जैन में हैं। वे यहीं से ग्वालियर रवाना हुए थे। शनिवार रात लौट आए और निवास पर रात्रि विश्राम किया। आज सुबह पिता से मुलाकात की। इस दौरान बड़े भाई नारायण यादव भी साथ थे।पैसे मांगने पर पिता ने सीएम को 500 के नोट की गड्‌डी दी। सीएम ने एक नोट अपने पास रखा और बाकी लौटा दिए।

सीएम मोहन यादव ने -पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू की
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में ‘पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा’ के संचालन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार लगातार हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगी है। खासकर हमारे यहां जो धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक पर्यटन के केंद्र हैं, वहां यात्री सुगमता से यात्रा करें, इसके लिए आज दो ज्योतिर्लिंग के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। उज्जैन, ओंकारेश्वर, भोपाल, इंदौर से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हुई है, आने वाले समय में यह सेवा और बढ़ेगी। आज फादर्स डे है, हम सब बाबा महाकाल के पुत्र हैं, ऐसे में बाबा महाकाल के चरणों में यह सेवा समर्पित है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *