न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

MyHome Group के चेयरमैन ने की PM मोदी से मुलाकात, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के लिए दिया न्योता

उमाकांत त्रिपाठी।विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री श्री त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी (Sri Sri Sri Tridandi Chinna Jeeyar Swamy) ने आज गुरुवार को मायहोम ग्रुप (MyHome Group) के चेयरमैन डॉक्टर जुपल्ली रामेश्वर राव और एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन रामुराव के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान चिन्ना जीयर स्वामी ने पीएम मोदी को इस साल के अंत में मुचिन्थल (Muchinthal) में आयोजित होने वाले स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी (Statue of Equality) यानी समता मूर्ति स्फूर्ति केंद्र) के तीसरे वर्षगांठ समारोह के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए न्योता दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस न्योते का सकारात्मक रूप से स्वागत दिया. दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर करीब 45 मिनट की बैठक के दौरान, चिन्ना जीयर स्वामी ने उन्हें हैदराबाद स्थित स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने परिसर में 108 दिव्यदेशम देवताओं के लिए किए जाने वाले दैनिक अनुष्ठानों पर भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने जीयर ट्रस्ट (Jeeyar Trust) के अंतर्गत चलाए जा रहे नेत्र विद्यालय और आयुर्वेद-होम्योपैथी कॉलेज की प्रगति के मामले में गहरी रुचि दिखाई. पीएम मोदी ने इस दौरान त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी और जीयर ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सेवाभाव की सराहना की।साथ ही प्रधानमंत्री ने ऐसे सार्थक और दिव्य पहलों के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों और भक्ति को बढ़ावा देने में डॉ. रामेश्वर राव और रामुराव के प्रेरणादायक प्रयासों की भी सराहना की.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *