न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संसद में गृहमंत्री-वाणिज्य मंत्री की हाइलेवल मीटिंग, अमित शाह और पीयूष गोयल के बीच हुई लंबी बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में संसद में एक अहम बैठक की। इस बैठक में देश के वाणिज्यिक मामलों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री गोयल ने वाणिज्य क्षेत्र में नई नीतियों और व्यापार को बढ़ावा देने के उपायों पर जोर दिया। वहीं अमित शाह ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न कदमों पर बात की।

व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर
बैठक के दौरान पीयूष गोयल ने वाणिज्य क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए नई नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत को वैश्विक व्यापार में और आगे बढ़ाने के लिए निर्यात नीति सशक्त बनानी होगी। इसके साथ ही घरेलू कारोबार को भी नई ऊर्जा देने की जरूरत है।

गृह मंत्री शाह ने देश की सुरक्षा पर की चर्चा
गृह मंत्री शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि- सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को और बेहतर करने के उपायों की भी चर्चा की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *