न्यूज़भारतहेडलाइंस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन:86 की उम्र में ली अंतिम सांस; हार्ट अटैक के बाद दो दिनों से ICU में थे

उमाकांत त्रिपाठी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।
बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ मनोहर जोशी (बाएं से दाएं) ।
बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ मनोहर जोशी (बाएं से दाएं) ।

जोशी की पत्नी का 2020 में निधन हुआ
मनोहर जोशी ने 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। 2020 में अनघा जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोशी की नातिन शरवरी वाघ (नम्रता की बेटी) बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।मनोहर जोशी 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। वे शिवसेना से महाराष्ट्र के CM बनने वाले पहले नेता थे।
मनोहर जोशी 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। वे शिवसेना से महाराष्ट्र के CM बनने वाले पहले नेता थे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *