न्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर से पुराने अंदाज में नजर आए बिहार सीएम: नीतीश ने अशोक चौधरी का सिर डिप्टी सीएम से टकराया, जानें इसकी वजह

उमाकांत त्रिपाठी।सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए। मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर को आपस में टकराया।
उन्होंने हंसते हुए ये सब किया। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे।

विजय सिन्हा और अशोक चौधरी बोले
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा तिलक का सम्मान करते हैं। हर सनातनी को तिलक का सम्मान करना भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने वही किया है।सीएम ने 9 महीने पहले सितंबर में भी कुछ ऐसा ही किया था। उस समय महागठबंधन की सरकार थी और मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकराया था, जो तिलक लगाए हुए था।

सीएम ने पहले मंत्री अशोक चौधरी का सिर मंत्री प्रेम कुमार से टकराया।
उसके बाद सीएम मंत्री अशोक चौधरी को आगे लेकर आए और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सिर से टकरा दिया।

पुराने अंदाज में दिखे सीएम
18 सितंबर 2023 को नीतीश कुमार मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर राम गुलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पटना में नीतीश जैसे ही पत्रकारों को संबोधित करने पहुंचे वहां एक पत्रकार तिलक लगाए दिखे। मंत्री अशोक चौधरी ने भी तिलक लगाया था। नीतीश ने मंत्री का सिर पकड़ा और पत्रकार की ओर ले गए। दोनों के तिलक (माथे) को आपस में टकरवाया। नीतीश कुमार ने कहा था कि दोनों बहुत पूजा पाठ करते हैं। मिल लीजिए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। पूरी खबर पढ़िए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन महीने के बाद राजकीय समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को सीएम ने श्रद्धांजलि दी।

यौन शोषण पर बोले -डिप्टी सीएम
कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में टेली मार्केटिंग के नाम पर लड़कियों के शोषण के सवाल पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी खबरें आ रही है। पूरी खबर की जांच हो रही है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले में कठोर कार्रवाई होगी।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य स्वास्थ्य समिति में बड़ी बैठक करेंगे। हीटवेव को लेकर राज्य सरकार की तरफ से इंतजाम को लेकर यह बैठक बुलाई है। बैठक में इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है। लेकिन आज पूरी मीटिंग के बाद एक अलग से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।

 

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *