न्यूज़भारतहेडलाइंस

बेगूसराय में असम के CM हिमंत बिश्वा सरमा का बड़ा बयान, बोले- 400+ सीटें जीते तो लव जिहाद खत्म करेंगे: मुस्लिम आरक्षण पर ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी।बेगूसराय में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन मुसलमान को आरक्षण भारत में नही पाकिस्तान में मिलना चाहिए। असम सीएम बेगूसराय के बखरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। वहीं, बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप मैदान में गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह चुनाव राम भक्त और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिश्वा बोले
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा ने आरजेडी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी तो देश से लव जिहाद नाम की चीज को खत्म कर दिया जाएगा।
असम के सीएम ने कहा, ‘हमारा आरक्षण एससी-एसटी और ओबीसी के लिए है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है। देश में हिंदू है, इसलिए हमारा देश सेक्युलर है।’

हिमंत बिश्वा बोले
हिमंत बिश्वा ने कहा कि इस बार चार सौ प्लस सीटों के साथ बीजेपी सत्ता में आई तो देश से लव जिहाद नाम की चीज को खत्म कर दिया जाएगा। देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आने की हिम्मत नहीं करता है। ऐसे ही दो-चार लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। देश में जो भी चीज गलत है, उसे खत्म के लिए हमें नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए।

सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा हिमंत बिश्वा बोले
असम CM ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं, आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा।
आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है, उनकी आबादी 45 प्रतिशत बढ़ी है, हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत समस्याओं का अपने आप समाधान हो जाएगा।

हिमंत बिश्वा बोले
हम हिंदू-मुसलमान नहीं, हिंदुओं के अस्मिता की बात करते हैं। मैं मां कामाख्या की धरती से बखरी आया, यह भी शक्तिपीठ है, इसलिए यहां सनातन धर्म भी जिंदा रहेगा। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिलना चाहिए, कृष्ण जन्म भूमि बनना चाहिए, काशी को ज्ञानवापी से मुक्ति मिलना चाहिए। मोदी ने काम शुरू ही किया है, बहुत सारा काम बाकी है। मुसलमानों की तीन शादी, ओवैसी के स्वतंत्रता पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।असम CM ने कहा- देश हिंदू हो जाता है तो बहुत समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

हिमंत बिश्वा बोले
सीएम हिमंत बिश्वा ने कहा कि हमारा देश सबके लिए है, देश में हिंदु है, इसलिए हमारा देश सेक्युलर है। देश में विकास की गंगा बह रही है। बरौनी फर्टिलाइजर चालू करवाया, बरौनी रिफाइनरी में पैट्रोकैमिकल्स लगाना है। बेगूसराय सहित पूरे देश में चार सौ सीट जीताकर मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है।
जनता जनार्दन का आशीर्वाद गिरिराज सिंह के साथ है। इन्होंने तीन करोड़ आवास बनवाया है। गिरिराज सिंह के कारण असम के आठ लाख गरीबों को पक्का घर मिला। हमेशा इनका परामर्श मिलता रहता है। इन्होंने देश की सेवा की है, देश में बहुत सारा काम बचा हुआ है, इसलिए 400 सीट चाहिए।

योगी बोले
वहीं, आज बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप मैदान सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म कर अयोध्या में प्रभु रामलला फिर से विराजमान हुए हैं, तो स्वाभाविक रूप से मां जानकी के मायके मिथिला वासी होने के कारण सबसे अधिक खुशी यहां के लोगों को है।
अयोध्या में प्रभु श्री राम के विराजमान होने का मामला हो, भारत का दुनिया में संबल देने वाले का मामला, भारत की सुरक्षा को मजबूत करने का काम या भारत से आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का स्थाई समाधान हो, विकास के बड़े-बड़े कार्य नरेन्द्र मोदी ने किया है।यह चुनाव राम भक्त और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। राम को लाने वाले सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं, जो राम द्रोही हैं उनका पाकिस्तान प्रेम जाग रहा है। पाकिस्तान प्रेमी राम भक्तों पर गोली चलाते हैं और किसी माफिया के मरने पर मातम मनाते हैं। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले रामद्रोहियों को सत्ता में जाने का अधिकार नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने लालू और कांग्रेस पर पर साधा निशाना
बिहार में लालू के राज में बिहार में अपराध चरम पर था। नक्सलवाद और आतंकवाद से लोग डरे हुए थे, गुंडागर्दी चरम पर थी। लालू आज भी विकसित युग में लोगों को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। हम डिजिटल युग में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए नए भारत का नया बिहार बनाना है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन भारत के विभाजन की तैयारी कर रहा है। बाबा साहब अंबेडकर के बनाए गए संविधान में ओबीसी, एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहे है। यह छूट नहीं देना है, क्योंकि अंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर हिंदुस्तान में आरक्षण नहीं हो सकता है। हमें धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं होना देना चाहिए।

लालू बोले
लालू कहते हैं सभी मुसलमान को ओबीसी का आरक्षण मिलना चाहिए, अगर ओबीसी का आरक्षण मुसलमान को दे देंगे तो हमारा ओबीसी कहां जाएगा। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वह सत्ता में आएगी तो अल्पसंख्यकों को रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता देगी। यानी कि उन्हें गौ मांस खाने की छूट दी जाएगी, गौ हत्या करने की छूट दी जाएगी। जो लोग बिहार में अराजकता के कारण थे, इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त करानी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *