न्यूज़भारतहेडलाइंस

रामपुर में सीएम योगी की चुनावी सभा, आजम खान पर साधा निशाना, हापुड़ का ये किस्सा सुनाया

उमाकांत त्रिपाठी।सीएम ने अपने भाषण में विपक्ष पर तीखे शब्दों की बौछार की। उन्होंने कहा कि पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। अब सुरक्षा ऐसी है कि अब कोई पटाखा भी छोड़ दे तो बच नहीं सकता‌। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। सीएम ने आगे कहा कि पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। पहले कुछ लोग राशन हड़प जाते थे। गरीब देखता रह जाता था। व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। अब पूरा देश सुरक्षित है।

सीएम योगी बोले
सीएम ने लोगों से भाजपा को वोट देने की बात कहते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित रामपुर होना जरूरी है। किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करने का कोई प्रयास न करें। ऐसा रामपुर हमें देना है। सीएम ने कहा, ‘ लोधी पहले उपचुनाव में सांसद बने। पांच मे से चार विधानसभा क्षेत्र में विधायक बने। मैं आपका आभारी हूं।
हापुड़ में दंगा और कांवड़यात्रा पर सीएम का रहा फोकस

सीएम योगी ने किया जनसभा को संबोधित
रामपुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें दंगे भड़काती थीं, कर्फ्यू लगता था। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। सवाल उठाते हुए कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं, क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं? साथ ही कहा कि अब पश्चिमी यूपी में ‘कांवड़ यात्रा’ पूरे उत्साह और उल्लास से निकाली जाती है।
हापुड़ में सुरक्षा को लेकर किए गए कड़े बंदोबस्त

योगी बोले
हापुड़ में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में आयोजित सीएम की जनसभा के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 26 अप्रैल को जिले में मतदान किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकें। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद हैं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *