न्यूज़भारतहेडलाइंस

असम के लखीमपुर में गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा, बोले- डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, कोई हमारी एक इंच जमीन नहीं ले सकता

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि जनता कभी नहीं भूल सकती कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में चीन के हमले के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय’ कह दिया था। असम के लखीमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार ने बांग्लादेश से लगती सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ पर रोक लगाई।

गृहमंत्री अमित शाह बोले
अमित शाह ने कहा, “1962 के चीनी आक्रमण के दौरान, नेहरू ने असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय’ कहा था। इन राज्यों के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा, “लेकिन अब, चीन हमारी जमीन का एक इंच भी अतिक्रमण नहीं कर सका। यहां तक कि डोकलाम में भी हमने उन्हें पीछे धकेल दिया।” उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ असम की सीमा पहले “घुसपैठ के लिए खुली” थी। शाह ने कहा, फिर केंद्र में मोदी सरकार आई और यहां हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार आई और अब, हम कह सकते हैं कि घुसपैठ रुक गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि असम में पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य के साथ अन्याय किया और विभिन्न हिंसक आंदोलनों और उग्रवाद से संबंधित घटनाओं में कई युवा मारे गए। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के तहत पिछले 10 वर्षों में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और 9,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया।

 

अमित शाह बोले
अमित शाह ने कहा कि राज्य के 80 प्रतिशत क्षेत्रों से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम यानी अफस्पा हटा लिया गया है। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “उन्होंने (असम) समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन शर्तों को पूरा नहीं किया। हमने बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए और दो साल के भीतर, सभी शर्तों को पूरा किया गया। कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने दावा किया कि यह मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन करता है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *