खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल की पहाड़ी पर बैठे एक कपल को कुछ लोग घेरते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कपल वहां बैठकर एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा था। इसी दौरान बजरंग दल से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर काफी बहस और तनाव का माहौल बन जाता है। कुछ लोग कपल से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे “संस्कृति” और “सार्वजनिक व्यवहार” से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी कपल के साथ इस तरह की जबरदस्ती और हंगामा करना गलत है।
फिलहाल यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर निजी आजादी, सार्वजनिक व्यवहार और कथित नैतिक पुलिसिंग को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।














