क्रिकेटन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेंगी सपा सांसद प्रिया, जानें कब और कहां होगी दोनों की शादी.?

खबर इंडिया की।जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी।यह जानकारी प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने दी। उन्होंने बताया कि- रिंग सेरेमनी में रिंकू और मेरे परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। जबकि शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी पारंपरिक तरीके से होगी।जनवरी, 2025 में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी। पिता तूफानी सरोज ने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।

 

 

गौतम गंभीर-विराट कोहली सगाई में होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक, सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर समेत कई क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। सभी को न्योता भेज दिया गया है।

सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे
रिंकू सिंह के परिवार वाले सगाई की तैयारियों में जुटे हैं। दुल्हन के शगुन के लिए जेवर और साड़ियां खरीदी गई हैं। सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट स्थित एक नामचीन दर्जी ने सिला है। सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह कैंची धाम में आशीर्वाद लेने भी गए।

क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लवस्टोरी दिलचस्प है। बात करीब 2 साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइटर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। इसके बाद रिंकू की KKR के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ गईं।इसी बीच, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई। इसमें क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू-प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया, फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई।रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था- KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

 

 

क्रिकेटर रिंकू के घर को प्रिया ने ही फाइनल किया था
रिंकू के अलीगढ़ स्थित बंगले को प्रिया ने ही फाइनल किया। अप्रैल, 2025 में प्रिया रिंकू घर के पहुंची थीं। उन्होंने बंगले का इंटीरियर भी चेंज करवाया था। रिंकू सिंह ने साढ़े तीन करोड़ का यह बंगला खरीदा था। उनके बंगले में 6 बेडरूम हैं। घर में एक बड़ा मंदिर, स्विमिंग पूल भी है। यहां उनका वह बैट भी रखा गया है, जिससे उन्होंने 5 छक्के लगाए थे। आपको बता दें कि- रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नंबर 38 है।

अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और वहां की समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *