उमाकांत त्रिपाठी।मेष- भाग्य वृद्धि के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. सभी मामलों में तेजी और सक्रियता दिखाएंगे. गहन बौद्धिक कार्यां को करने से बचेंगे. सरलता सहजता बनाए रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. व्यर्थ की बातों से बचेंगे. समय एवं उूर्जा का प्रबंधन रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. रुटीन लाभ बना रहेगा. मित्रों में वृद्धि होगी. सोच समझकर निर्णय लेंगे. अनावश्यक परिश्रम से बचें. धार्मिक यात्रा हो सकती हे. पहल बनाए रखेंगे.
वृष-आर्थिक क्षेत्र में सूझबूझ से निर्णय लें. भावनात्मक मामलों में सावधानी बरतें. प्रशासकीय मामले मध्यम रहेंगे. रिश्तों में सुधार होगा. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों से सहजता बनाए रखेंगे. व्यवस्था को मजबूत रखेंगे. समय सामान्य रहेगा. घर परिवार पर ध्यान देंगे. सुविधाओं में रुचि बढ़ाएंगे. निजी विषयों पर फोकस बढेगा. महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं. सबको साथ लेकर चलने का प्रयास बढ़ाएं. जिद जल्दबाजी न दिखाएं. लीगल विषय उभर सकते हैं. धैर्य से काम लें.
मिथुन- आर्थिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. हितलाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा. सामूहिक प्रयासों को बल मिलेगा. आवश्यक मामले हल होगे. दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाए रखेंगे. भाईचारा बढ़ाएंगे. संवाद प्रभावशाली रहेगा. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. करीबियों के साथ समय बिताएंगे. साहस सामंजस्य पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में स्पष्टता रखेंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. संचार संपर्क को बल देंगे. करीबियों का समर्थन रहेगा.
कर्क- महत्वपूर्ण कार्यां को खुद करने का प्रयास बढ़ाएंगे. निजी विषयों में अतिसंवेदनशीलता से बचेंगे. लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा. कार्यगति प्रभावित होगी. रुटीन पर ध्यान देंगे. व्यवस्था को बेहतर रखेंगे. सहज गति से आगे बढ़ेंगे. जोखिम से बचें. विनम्रता बनाए रहें. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. परिजनों की सलाह रखेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. भ्रम बहकावे में न आएं. नीति व व्यवस्था पर जोर दें.
सिंह- कार्य व्यापार में बेहतर प्रदर्शन से सफलता पाएंगे. मित्रों का साथ समर्थन बना रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में मन लगेगा. रुटीन बनाए रखेंगे. अनुशासन को बल देंगे. स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बनी रहेगी. साख सम्मान पर जोर बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सभी क्षेत्रों में सहजता बनी रहेगी. व्यक्तिगत पक्ष मजबूत रहेगा. आर्थिक कार्य बनेंगे. साझीदारी में सफलता पाएंगे. संकोच दूर होगा.
कन्या- पारिवारिक मामलों में भ्रम बहकावे में आने से बचें. भावनात्मक संतुलन और धैर्य बनाए रखें. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. रिश्तों में रुझान होगा. विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं. घर में सामंजस्य रहेगा. उधार से बचेंगे. बजट बनाकर आगे बढ़ें. भावनाओं पर अंकुश रखें. संसाधन बढ़ेगे. निजी मामले सधेंगे. सहज गति से आगे बढ़ें. कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पेशेवरता से काम लेंगे. लेनदेन में सावधानी बरतेंगे. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. वरिष्ठजन सहयोग बनाए रखेंगे.
तुला- साथियों व बंधु बांधवों से शुभ सूचना मिल सकती है. सामाजिक कार्यां में तेजी लाएंगे. संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी. आर्थिक ़क्षेत्र में उपलब्धियां बनेंगी. चर्चा संवाद व बड़प्पन रखेंगे. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारिता पक्ष मजबूत रहेगा. प्रबंधन संवार पर रहेगा. विविध कार्यां में तेजी करेंगे. मित्रों को साथ बनाए रखेंगे. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सूझबूझ से काम लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. विविध विषय सुधार पाएंगे.
वृश्चिक- घर में सुखद वातावरण रहेगा. परंपरागत कार्यां में धैर्य बनाए रहेंगे. निजी विषयों में सामंजस्यता दिखाएंगे. आर्थिक विषयों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. कामकाजी अनुकूलन बना रहेगा. स्वस्थ स्पर्धा रखेंगे. आशंकाओं से बचेंगे. पेशेवर भरोसा बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. जोखिमपूर्ण सौदों समझौतों से दूर रहेंगे. आकस्मिक स्थिति से बचेंगे. हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. संकोच का त्याग करें. अतिथि आएंगे. पहल बनाए रखेंगे.
धनु- रचनात्मक कोशिशों से सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखाने का भाव रहेगा. साहस पराक्रम और अनुशासन बनाए रखेंगे. करियर व्यापार पर फोकस रहेगा. जिम्मेदारी बखूबी उठाएंगे. दीर्घकालिक गतिविधियों में धैर्य बढ़ेगा. कामकाजी प्रयासों में गति आएगी. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. आस्था विश्वास बढ़ेगा. बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को सहजता से पूरा करें. सबसे मेलजोल रखेंगे. संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा. मनोरंजन में रुचि रहेगी. लक्ष्य साधेंगे. कार्यव्यापार संवार पाएगा.
मकर- जिद जल्दबाजी एवं बहस से बचें. व्यक्तिगत गतिविधियां मिलीजुली रहेंगी. स्वास्थ्य संबंधी विषयों की अनदेखी न करें. संकेतों के प्रति संवेदनशील रहें. खानपान में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. परिजनों का साथ सहयाग बना रहेगा. जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं. अवसर भुनाएं. सब से बना़कर चलें. वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे. सहनशील रहें. आकस्मिकता बनी रह सकती है.
कुंभ- आर्थिक वाणिज्यिक कार्यां में सक्रियता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषय तेजी से गति पाएंगे. मित्रगण मददगार रहेंगे. रिश्ते प्रभावित रह सकते हैं. सहज चर्चा व सहयोग का भाव बनाए रहें. कामकाज में नेतृत्च बनाए रखेंगे. जीवनसाथी के प्रति संवेदनशीलता बनाए रहें. साझा मामले संवरे रहेंगे. कार्य विस्तार बना रहेगा. योजनाओं को पूरा करेंगे. व्यक्तिगत मामलों में उलझन अनुभव कर सकते हैं. साझीदारी का प्रयास बनाए रखेंगे. स्थायित्व पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यां में निरंतरता रखेंगे.
मीन- प्रबंधकीय प्रयास उम्मीद से बेहतर बने रहेंगे. विरोधियों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. कामकाज प्रभावशाली रहेगा. पेतृक प्रयास बनेंगे. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. सेवा व्यवसाय से जुड़े कार्य साधेंगे. व्यक्तिगत मामलों में व्यस्त रहेंगे. नौकरीपेशा तथ्यों पर भरोसा रखें. अतार्किक बातों में न आएं. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेनदेने से बचेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. बजट के अनुसार चलें.














