न्यूज़भारतहेडलाइंस

देश के 4 राज्यों में अचानक आया तूफान, पश्चिम बंगाल में 4 लोगों की हुई मौत, असम-मिजोरम में ये है हाल

उमाकांत त्रिपाठी। देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और मणिपुर में रविवार को अचानक आए तूफान और बारिश से काफी तबाही मची। वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई। 100 लोग घायल हैं।असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया। फ्लाइट की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं छह फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

मिजोरम-मणिपुर के अपडेट्स
मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च की इमारत ढह गई। वहीं आइजोल जिले के सियालसुक में एक और चर्च की इमारत को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कुछ घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान
पश्चिम बंगाल में तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया, मैनागुरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राजारहाट, बरनीश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी के कुछ इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 906

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *