न्यूज़भारतहेडलाइंस

धर्म के आधार पर बजट बांटना चाहती है कांग्रेस, पीएम मोदी बोले- हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा, सबके लिए योजनाएं बनाईं

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के डिंडोरी में जनसभा की। उन्होंने कहा- आज मोदी गरीब को पक्के घर दे रहा है, बिजली कनेक्शन, हर घर जल, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दे रहा है। हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा। सबके लिए योजनाएं बनाईं, सबको योजनाओं का लाभ दिया।
उन्होंने कहा- कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15% सिर्फ अल्पसंख्यक पर खर्च हो, यानी धर्म के आधार पर बजट का भी बंटवारा। धर्म के आधार पर इन्होंने देश को बांटा और आज भी वो धर्म के आधार पर भांति-भांति के बंटवारे करने में लगे हुए हैं।

PM बोले
मोदी ने कहा- बलासाहेब का मानना ​​था कि जिस दिन शिवसेना कांग्रेस की राह पर चलने लगेगी, उस दिन उनकी शिवसेना का अंत हो जाएगा। आज यह जो विनाश हो रहा है, यह बालासाहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा।बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। यह सपना पूरा हुआ, लेकिन इससे सबसे ज्यादा चिढ़ नकली शिवसेना को हो रही है। कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। नकली शिवसेना ने भी वही रास्ता चुना।
कांग्रेस के लोग मंदिर को लेकर बकवास कर रहे हैं। नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हर तरफ से हरा दिया है।

PM बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 मई को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास न कोई घर है न जमीन और न ही कार। 2019 में उनके पास गांधीनगर में 1.10 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, लेकिन इस बार उसका जिक्र नहीं है। पीएम ने 15 साल से कोई ज्वेलरी भी नहीं खरीदी। मोदी बोले- बचपन में पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था, 2002 के बाद मेरी छवि खराब हुई ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मेरी परवरिश मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हुई है। हमारे पड़ोस में मुस्लिम परिवार रहते थे। मैं बचपन में अपने पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था। ईद पर हमारे घर में खाना नहीं बनता था, क्योंकि खाना पड़ोसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मेरी परवरिश मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हुई है। हमारे पड़ोस में मुस्लिम परिवार रहते थे। मैं बचपन में अपने पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था। ईद पर हमारे घर में खाना नहीं बनता था, क्योंकि खाना पड़ोसी मुस्लिम घरों से आता था। मेरे कई मुस्लिम भी दोस्त हैं।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *