दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

वक्फ एक्ट: दशकों पुरानी मांग अब पूरी हुई! दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए वक्फ कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

पीएम के विजन पर जताया विश्वास
दाऊदी बोहरा समुदाय ने आगे प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन पर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे इस सोच के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। बता दें कि दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की और उनकी बातों को ध्यान से सुना। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी समुदायों के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह मुलाकात सरकार और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच मजबूत रिश्ते का संकेत देती है।

लाभकारी साबित होगा वक्फ एक्ट
बोहरा सुमदाय के प्रतिनिधियों ने आगे नए वक्फ कानून की खासियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन समुदाय के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ वक्फ संपत्तियों से जुड़ी व्यवस्था में पारदर्शिता लाएगा। साथ ही न केवल दाऊदी बोहरा बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए लाभकारी साबित होगा।

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *