दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

अब होगी यमुना की सफाई, पीएम मोदी ने ली हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, गृहमंत्री शाह भी हुए शामिल

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यमुना नदी की स्थिति पर व्यापक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यमुना नदी की सफाई और कायाकल्प के लिए चल रही और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

इस प्लान की हुई समीक्षा
बैठक में एजेंसी की ओर से तैयार कार्य योजना की समीक्षा की गई, जिसमें नदी की सफाई के लिए तीन प्रमुख समयसीमाओं के तहत गतिविधियां शामिल हैं-
अल्पकालिक गतिविधियां (3 महीने)
मध्यमकालिक गतिविधियां (3 महीने से 1.5 साल)
दीर्घकालिक गतिविधियां (1.5 से 3 साल तक)

इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
ड्रेनेज मैनेजमेंट
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
सीवेज मैनेजमेंट
सेप्टेज और डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट
इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट
वेस्ट वास्ट ट्रीटमेंट (अपशिष्ट जल उपचार) के बुनियादी ढांचे की कमी की पहचान और निगरानी उपाय
यमुना नदी में जल प्रवाह को बेहतर बनाना
बाढ़ के मैदानों का संरक्षण
ग्रीन रिवर फ्रंट विकास (हरित नदी तट विकास)

यमुना में मिलता है कचरा
बैठक में इन सभी मुद्दों के लिए स्पष्ट समयसीमाओं और कार्यों पर चर्चा की गई, ताकि यमुना नदी की सफाई और कायाकल्प की दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकें। बता दें कि यमुना नदी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का कचरा और रासायनिक पदार्थ मिलते हैं। वहीं, दिल्ली और अन्य आस-पास के शहरी इलाकों से बहुत सारा सीवेज सीधे यमुना नदी में जाता है। इन नालों का पानी बिना किसी सफाई के सीधे नदी में मिल जाता है, जिससे नदी का जल स्तर और भी अधिक गंदा हो जाता है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *