न्यूज़भारतहेडलाइंस

मुख्तार अंसारी पर राजनाथ सिंह का बयान, इस कब्रिस्तान में दफन होगा मुख्तार अंसारी

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्तार अंसारी के शव को एंबुलेंस के जरिए बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं। – Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

5 डॉक्टरों की टीम कर रही पीएम
आज 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। उसका शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यहां दफन होगा मुख्तार
इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी। मुख्तार अंसारी को उसके माता-पिता की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। मुख्तार की कब्र खुदवाने की जिम्मेदारी लेने वाले अफरोज ने बताया कि 2-3 घंटे में मुख्तार की कब्र तैयार हो जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि मुख्तार की मौत पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे बेबुनियाद हैं। मुख्तार को बचाने की पूरी कोशिश की गई।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *